Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 10, 2026

जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए विद्यार्थी, जांगला में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जाना सुरक्षित पेयजल का महत्व

 सेवा की कहानी


जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए विद्यार्थी, जांगला में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जाना सुरक्षित पेयजल का महत्व



बीजापुर 10 अक्टूबर 2026- जल जीवन मिशन अंतर्गत “एक जिला-एक विद्यार्थी भ्रमण एक उत्कृष्ट कार्य” पहल के तहत जिला बीजापुर के विकासखंड भैरमगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत जांगला में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, पेयजल व्यवस्था तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ग्रामीण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, जल स्रोतों के रखरखाव,




 स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा जल जीवन मिशन के संचालन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित नल-जल योजनाओं की कार्यप्रणाली को समझा और पेयजल व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।




जल गुणवत्ता परीक्षण की दी गई व्यावहारिक जानकारी- भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। उन्हें बताया गया कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। जल की गुणवत्ता की नियमित जांच से दूषित पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।




 साथ ही विद्यार्थियों को जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने के लिए प्रेरित किया गया।

जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता पर जोर- विद्यार्थियों को बताया गया कि जल जीवन मिशन की सफलता केवल नल के माध्यम से घरों तक पानी पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जल स्रोतों का संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखना, योजनाओं का उचित रखरखाव और ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। 




ग्राम पंचायत, जल समिति और ग्रामीणों के सहयोग से ही पेयजल व्यवस्था को लंबे समय तक सुचारु एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है। इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझने और जल संरक्षण के महत्व को जानने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में स्वच्छ पेयजल, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


जल संरक्षण का संदेश-


 कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि जल हमारे जीवन का आधार है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पानी की बर्बादी रोकने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक रहने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस प्रकार “एक जिला-एक विद्यार्थी भ्रमण एक उत्कृष्ट कार्य” पहल विद्यार्थियों को जल संरक्षण और जनभागीदारी के महत्व से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास साबित हुई।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री अशोक राज, जिला समन्वयक टोपेश्वर साहू सहित विभागीय अमला उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad