बीजापुर जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि: CHC भैरमगढ़ को मिला राष्ट्रीय NQAS सर्टिफिकेशन
बीजापुर 10 अक्टूबर 2026/- जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भैरमगढ़ को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा NQAS (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। केंद्रीय टीम के कड़े राष्ट्रीय मूल्यांकन और निरीक्षण के बाद अस्पताल को यह प्रतिष्ठित प्रमाण-पत्र जारी किया गया है।NQAS सर्टिफिकेशन मिलने से अब CHC भैरमगढ़ में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित इलाज की गारंटी मिलेगी। राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम ने अस्पताल में बुनियादी इनपुट, मरीजों के अधिकार, क्लिनिकल केयर, इंफेक्शन कंट्रोल, सपोर्ट सर्विसेस और क्वालिटी मैनेजमेंट जैसे 8 प्रमुख मानकों (Areas of Concern) के आधार पर सघन जांच की थी। इन सभी कड़े पैमानों पर खरा उतरने के बाद ही अस्पताल को नेशनल लेवल की यह मान्यता मिली है।
अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर
कलेक्टर श्री विश्वदीप,सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे के दिशा-निर्देश और मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कर्मियों के कठिन परिश्रम का यह परिणाम माना जा रहा है। अस्पताल को यह सर्टिफिकेट मिलने पर पूरे जिले के स्वास्थ्य अमले और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्टाफ को बधाई दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.