भारत साहू गुंडरदेही जिला बालोद
गुण्डरदेही में भू-माफिया बेलगाम, चारों तरफ कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग, विद्युत विभाग भी दे रहा साथ
गुण्डरदेही। नगर की चारों दिशाओं में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का कारोबार जोरों पर है। किसानों की उपजाऊ जमीन पर लाल मुरुम बिछाकर कॉलोनियां बसाई जा रही हैं। वहीं विद्युत विभाग की लापरवाही और भू-माफियाओं की मिलीभगत से धमतरी रोड पर सड़क किनारे ही भारी-भरकम विद्युत पोल लगा दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार डामर रोड से महज 3 फीट की दूरी पर पोल लगाया गया है, जबकि नियमानुसार मुख्य मार्ग से 10 से 22 फीट तक की सड़क सरकारी है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
दूसरी ओर ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम खलारी की सरहद पर खलारी नाला से सटी कृषि भूमि में लगभग 6 फीट काली मिट्टी की कटिंग कर अवैध प्लाटिंग की तैयारी चल रही है। चर्चा है कि गुण्डरदेही में व्यवहार न्यायालय का नया भवन बनते ही भू-माफियाओं की पहली नजर किसानों की जमीन पर है। लोगों का कहना है कि यदि खलारी नाला का सीमांकन किया जाए तो अधिकांश जमीन पर काली मिट्टी पाटने का मामला सामने आएगा।
फैक्ट फाइल: कहाँ-कहाँ हो रही अवैध प्लाटिंग
1. तहसील कार्यालय से लगी लगभग 3 एकड़ कृषि भूमि में मुरुम की परत बिछाई जा चुकी है।
2. पुलिस थाना के सामने लगभग 4 एकड़ में सड़क बनाकर विद्युतीकरण और मकान निर्माण शुरू हो गया है।
3. पीडब्ल्यूडी कार्यालय के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग हुई है।
4. राजनांदगांव रोड में अर्जुन्दा चौक से नांदगांव रोड पर अवैध प्लाटिंग जारी है।
5. अंकित फ्यूल के सामने लगभग 6 एकड़ में करीब 20 लाख रुपये की काली मिट्टी कटिंग कर प्लाटिंग की चर्चा है।
6. गुण्डरदेही से दुर्ग रोड में कचांदुर तक मकान बनाए जा रहे हैं।
बालोद जिला बनने के बाद भी गुण्डरदेही नगर में राजस्व विभाग ने अब तक एक भी अवैध


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.