मन की बात कार्यक्रम में वोकल फॉर लोकल उत्पादों का जिक्र किया, त्यौहारों के मौसम में लोगों से स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करने की बात कही।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों से सामान खरीदें, कहा- आज बिहार का मखाना ग्रीस पहुंच रहा, 'मन की बात' के 12 साल पूरे हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 139वें एपिसोड में टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे यह सेवा देश के दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। पीएम मोदी ने कई उदाहरणों के जरिए ई-संजीवनी की सफलता को समझाया।
पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब डॉक्टर को दिखाने में और छोटी सी स्वास्थ्य जांच में भी लोगों को काफी समय लग जाता था। बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज देश भर में लगभग 1.90 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों के जीवन में नई सुविधाएं लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये आरोग्य मंदिर एक तरह से पंचायतों के वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश भर में खादी की लोकप्रियता बढ़ने से पारंपरिक कारीगरों को बडा़ सहारा मिल रहा है, जिससे आत्मनिर्भर भारत का संकल्प मजबूत हो रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.