बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? पीएम मोदी ने कसा तंज ।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।
यूपी-बिहार, कर्नाटक समेत चार राज्यों में हुए MLC चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 28 सीटों में से कांग्रेस को जीरो सीट मिली है। खास बात यह रही कि ये चुनाव ईवीएम से नहीं, बल्कि बैलेट पेपर से हुए थे। इसमें भी एक भी सीट न जीत पाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि बैलेट पेपर से चुनाव हुए। गेस करिए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ''4 बड़े राज्यों - उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। चुनाव बैलेट पेपर से हुए। अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?'' बता दें कि 28 सीटों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी है। इसमें वो कर्नाटक भी शामिल है, जहां पर कांग्रेस की सरकार है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.