T20- रायपुर में खेले गए मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सिरीज़ में 1-0 की बढ़त बनाई।
सी एन न्यूज पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर- भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला का जीत से आगाज किया है,रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया।
इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 114 रन बनाए, जिसमें जिम्बाब्वे की कैलिस नधलोवु ने 42 रन और शार्ने मेयर्स ने 43 रनों की पारी खेली।
मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए
भारतीय महिला टीम ने 116/6 (15.4 ओवर) में बनाकर जीत हासिल की। भारतीय टीम ने
शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने 2 विकेट चटकाए, श्री चरणी, अरुंधती रेड्डी और क्रांति गौड़ को 1-1 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट जल्दी गंवा दिया थे , ऐसे में दीप्ति शर्मा और निकी प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दीप्ति शर्मा ने 49 रन बनाए और निकी प्रसाद ने नाबाद 39 रन की पारी खेली।
स्मृति मंधाना की कप्तानी में फुल-टाइम कप्तान के तौर पर स्मृति मंधाना का यह पहला मैच था जिसमें टीम को जीत मिली।
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीप्ति शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.