दिनांक : 10 नवंबर 2026
जिला : विदिशा
कार से अवैध शराब का परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 09 पेटी (81 लीटर) शराब एवं कार सहित ₹12.50 लाख का मशरूका जप्त
कुरवाई। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुरवाई निरीक्षक के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुरवाई पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब का परिवहन करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 09 पेटी (कुल 81 लीटर) अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल ₹12,50,000/- का मशरूका जप्त किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 10.11.2026 को थाना कुरवाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कार क्रमांक GJ 01 KM 0064 में अवैध शराब भरकर मेहलुआ चौराहा के रास्ते विदिशा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मेहलुआ चौराहा के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर की कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 09 पेटी लाल मदिरा, कुल 81 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी:
रोहित पुत्र महेंद्र कुशवाह, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम क्रिरोदा, थाना नटेरन, जिला विदिशा (म.प्र.)।
जप्त मशरूका:
1. 09 पेटी लाल मदिरा (अवैध शराब) – कुल मात्रा 81 लीटर, अनुमानित कीमत ₹50,000/-।
2. कार क्रमांक GJ 01 KM 0064 – अनुमानित कीमत ₹12,00,000/-।
3. कुल जप्त मशरूका – ₹12,50,000/- (बारह लाख पचास हजार रुपये)।
वैधानिक कार्रवाई:
आरोपी के विरुद्ध थाना कुरवाई में अपराध क्रमांक 564/2026, धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कुरवाई निरीक्षक आर.के. मिश्रा, प्रधान आरक्षक भानू प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक टीकाराम, आरक्षक फिरोज, लखन राय, इन्द्राज, उवेश खान, सौरभ, नीतेश, इरफान, सैनिक ओमप्रकाश, परमानंद, देवराज, राजकुमार तथा चालक ब्रजेश अभिषेक का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.