सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151वी जयंती के अवसर पर केंद्रीय रिज़र्व बल की कम्पनी B N ,A/22 बटालियन संगम पल्ली ने एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी (RUN FOR UNITI ) का कार्य क्रम आयोजित किया।
संगम पल्ली (मद्देड़) बीजापुर छत्तीसगढ़ :- आज मद्देड़ क्षेत्र के ग्राम संगम पल्ली कैंप परिसर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य मे केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल संगम पल्ली परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रन फॉर यूनिटी ( RUN FOR UNITI ) का कार्य क्रम आयोजित किया ।
कार्य क्रम की शुरुआत देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई ।
इस कार्य क्रम में थाना प्रभारी श्री डॉगेंद्र पाल पात्रे एवं पुलिस स्टाफ, सी आर पी एफ के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार और जवान साथी ,वन विभाग के अधिकारी डिप्टी रेंजर सुरेश नक्का, मद्देड़ हाई स्कूल के प्रिंसिपल पवन कुमार सोनी, और मुख्य धारा में शामिल हो चुके आत्म समर्पित नक्सली विश्व नाथ उर्फ़ वेंकटेश, तिमिर गुड़ा की रहने वाली गौरी कुड़ियम,उर्फ अन्नू,,bandi प्रकाश की सुरक्षा में रही तेलंगाना स्टेट कमेटी की मेंबर मंजू, और स्थानीय जनता संगम पल्ली,मद्देड़ से आए सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।
कैंप परिसर मे आए सभी अतिथियों,ग्रामीण, एवं जवानों ने एक साथ मिल बैठकर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड कार्य क्रम का सीधा प्रसारण (live streming ) देखा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.