Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah : देव उठनी एकादशी व्रत, तुलसी विवाह 21 नवंबर शनिवार को द्वादशी युक्त देव उठनी एकादशी श्रेष्ठ: पंडित मनोज शुक्ला,।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी। हिंदू धर्म में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी का दिन बेहद पावन माना जाता है। मान्यता है कि चार महीने की गहरी योगनिद्रा के बाद इसी दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु जागते हैं और सृष्टि का कार्यभार फिर से संभालते हैं।
इसी के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और विवाह जैसे सभी शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। देव उठनी एकादशी का अनुष्ठान विशाल पुण्य, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद घर, परिवार में सामंजस्य व सुख-समृद्धि प्रदान करता है।
तुलसी विवाह के पुण्य से परिवार में स्नेहमय, उत्सवमयी अनुष्ठान से संबंधो में मधुरता आती है। तुलसी विवाह वैवाहिक सामंजस्य देता है, और सभी के लिए यह पवित्र तुलसी तथा जागृत भगवान की उपस्थिति से घर को पवित्र करता है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.