सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
भुगतान न मिलने पर 23 नवंबर को आमरण अनशन पर बैठेंगी कचरा अग्रवाल, CHC पिथौरा पर 8 लाख से अधिक बकाया का आरोप
पिथौरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में जननी सुरक्षा एवं सामान्य मरीजों को दिए गए भोजन के लंबित बिल का भुगतान न होने की स्थिति में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र पिथौरा की संचालिका कचरा अग्रवाल ने 23 नवंबर 2026 को आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
कचरा अग्रवाल का कहना है कि वह वर्ष 2008 से पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को भोजन वितरण का कार्य कर रही हैं। दिनांक 01/02/2023 से 10/02/2024 तक जननी सुरक्षा एवं सामान्य मरीजों को भोजन दिया गया, जिसकी बकाया राशि 8 लाख रुपये से ऊपर है। यह राशि अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा द्वारा बकाया है।
इस संबंध में पूर्व विकासखंड चिकित्सा अधिकारी कोसरिया एवं वर्तमान चिकित्सा अधिकारी तारा अग्रवाल को कई बार सूचना दी जा चुकी है, परंतु अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
कचरा अग्रवाल ने कहा है कि जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक वह अनशन नहीं तोड़ेंगी। उन्होंने इस आमरण अनशन की सूचना कलेक्टर महासमुंद, जिला चिकित्सा अधिकारी, बसना विधायक, एसडीएम पिथौरा, थाना पिथौरा एवं पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र को दे दी है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अनशन के दौरान यदि उन्हें कुछ होता है या कोई क्षति पहुंचती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन की होगी।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर समय रहते भुगतान करता है या 23 नवंबर को पिथौरा में आमरण अनशन की नौबत आती है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.