Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 1, 2026

पिथौरा में कलार समाज का ऐतिहासिक महाकुंभ, नारी शक्ति का सम्मान और सामाजिक एकता का शंखनाद ( विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया सहयोग का भरोसा, छात्रावास के लिए 30 लाख की मांग ) माता बहादुर कलारिन एवं भगवान सहस्रबाहु की पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ, महिला प्रतिभाओं का सम्मान

 सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा


पिथौरा में कलार समाज का ऐतिहासिक महाकुंभ, नारी शक्ति का सम्मान और सामाजिक एकता का शंखनाद



( विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया सहयोग का भरोसा, छात्रावास के लिए 30 लाख की मांग )



माता बहादुर कलारिन एवं भगवान सहस्रबाहु की पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ, महिला प्रतिभाओं का सम्मान


पिथौरा:- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय कलार महिला महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन उजाला पैलेस, पिथौरा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।




 कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति एवं सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश महिला मंच की पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण तथा माता बहादुर कलारिन एवं भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।



समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल अध्यक्षता महिला मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला पुनीत सिन्हा एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा  जिला पंचायत महासमुंद की सभापति श्रीमती रामदुलारी सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिन्हा, प्रदेश महामंत्री युवा मंच तेखन सिन्हा, जनपद पंचायत बसना के सभापति श्री प्रकाश सिन्हा रहे एवं सामाजिक विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती किरण सिन्हा,श्रीमती त्रिवेणी सिन्हा, श्रीमती संजू सिन्हा, डामन सिन्हा, भुवन जायसवाल, बसंत सिन्हा, राजेंद सिन्हा, सुरेश सिन्हा, चंद्रहास सिन्हा, अवध सिन्हा, वीरेन्द जायसवाल, दीनदयाल सिन्हा, तुलाराम सोनवानी, पीताम्बर डडसेना, नन्दलाल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, प्रेमलाल सिन्हा रघुनाथ सिन्हा, शिव प्रसाद डडसेना ,सहित मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


समाज के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन


मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कलार समाज की एकता, सामाजिक संगठन, शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी को संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए। समाज द्वारा रखी गई मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करते हुए उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास एवं सहयोग का आश्वासन दिया।


युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का आह्वान


महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने संबोधन में समाज के युवाओं को शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, व्यवसाय एवं अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।


छात्रावास निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की मांग


कार्यक्रम की अध्यक्षता कलार समाज महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला पुनीत सिन्हा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने सभी अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं स्वजातीय बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही समाज के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए छात्रावास निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने समाज की महिलाओं को संगठित होकर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।


समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


समारोह में समाज की महिला डॉक्टरों, इंजीनियरों, अधिवक्ताओं तथा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया। साथ ही महिलाओं की प्रतिभा, सामाजिक सहभागिता एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमती लता सिन्हा, श्रीमती रामेश्वरी सिन्हा, सुश्री कुशुम सिन्हा, हिमांचली सिन्हा, सुश्री धनेश्वरी सिन्हा, श्रीमती लीला सिन्हा, श्रीमती तेजस्वी सिन्हा, श्रीमती विनंदेश्वरी सिन्हा, श्रीमती अनीता सिन्हा, श्रीमती चंदकिरण सिन्हा, श्रीमती अन्नपूर्णा सिन्हा, श्रीमती गीता सिन्हा, श्रीमती देवकी सिन्हा, सुश्री पल्ल्वी सिन्हा !


कार्यक्रम का कुशल संचालन सुश्री लेखिका सिन्हा, श्री प्रेमचंद डडसेना श्री लोकनाथ डडसेना श्रीमती विद्या सिन्हा, व सुश्री धनेश्वरी सिन्हा ने किया। आभार प्रदर्शन महिला मंच की प्रदेश संरक्षक श्रीमती किरण सिन्हा, महामंत्री श्रीमती त्रिवेणी सिन्हा व कोषाध्यक्ष श्रीमती संजू सिन्हा ने की ।


भव्य आयोजन में इनका रहा सराहनीय योगदान


इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जिला,प्रदेश व कौड़िया कलार समाज पिथौरा के प्रमुख पदाधिकारियों, ग्राम एवं युवा प्रमुखों तथा महिला मंच की पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। इनमें श्रीमती पुष्पा सिन्हा,  श्रीमती निर्मला सिन्हा, श्रीमती परमेश्वरी सिन्हा, श्रीमती रेणुका सिन्हा, श्रीमती नीता जायसवाल, श्रीमती कुलेश्वरी सिन्हा, श्रीमती कल्पना सिन्हा, श्रीमती बिंदया जायसवाल, श्रीमती सुभद्रा सिन्हा, श्रीमती उमा सिन्हा, श्रीमती लता सिन्हा,श्रीमती मिथिलेश डडसेना, श्रीमती मीना सिन्हा, श्रीमती देवकी डडसेना, श्रीमती अनुराधा डडसेना, श्रीमती किरण सिन्हा, श्रीमती अमृता सिन्हा, श्रीमती नीता डडसेना, श्रीमती गायत्री डडसेना, श्रीमती भुनेश्वरी डडसेना, श्रीमती पूजा सिन्हा, श्रीमती संतोषी डडसेना, श्रीमती दीपक देवी गजेंद्र एवं श्रीमती शिवकुमारी डडसेना सहित अनेक महिला पदाधिकारियों एवं समाज सेवियों की सराहनीय भूमिका रही।


यह आयोजन केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकता, नारी शक्ति के सम्मान, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन एवं सामाजिक संगठन की मजबूती का प्रेरणादायी उदाहरण बना। समारोह ने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं युवाओं की भागीदारी के माध्यम से समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad