Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 22, 2026

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, लोकतांत्रिक तरीके से होगा जिलाध्यक्ष का चुनाव तीनों ब्लॉक अध्यक्षों ने बनाई रणनीति, सामुदायिक भवन निर्माण और एसटी वर्ग में पुनः बहाली की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी; 5 से 6 माह में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

 पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, लोकतांत्रिक तरीके से होगा जिलाध्यक्ष का चुनाव



तीनों ब्लॉक अध्यक्षों ने बनाई रणनीति, सामुदायिक भवन निर्माण और एसटी वर्ग में पुनः बहाली की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी; 5 से 6 माह में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य


बिलाईगढ़। पनिका समाज जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को कबीर आश्रम सारंगढ़ में आयोजित हुई।




 बैठक में सारंगढ़, बरमकेला एवं सरसींवा तीनों सामाजिक ब्लॉकों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, जिलाध्यक्ष का निर्वाचन, सामुदायिक भवन निर्माण, अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग में पुनः बहाली की मांग सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 




बैठक में जिलाध्यक्ष के निर्वाचन का मुद्दा प्रमुखता से उठा। कुछ व्यक्तियों द्वारा स्वयं को जिलाध्यक्ष घोषित किए जाने संबंधी खबरों पर समाजजनों ने आपत्ति जताते हुए स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति द्वारा स्वयं पद घोषित करना अथवा सीमित बैठक में जिलाध्यक्ष का निर्णय लेना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है।




 तय किया गया कि तीनों ब्लॉक के पदाधिकारी आपसी सहमति से निर्वाचन नियमावली तैयार करेंगे। इसके बाद व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया में लगभग पांच से छह माह लगने की संभावना है। तब तक पूर्व से संचालित जिला कमेटी कार्य करती रहेगी।


कबीर आश्रम में सामुदायिक भवन निर्माण का मुद्दा भी गरमाया


बैठक में कबीर आश्रम परिसर सारंगढ़ में प्रस्तावित सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। समाजजनों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा भवन निर्माण का विरोध कर इसे सारंगढ़ के बजाय उलखर गांव में बनाए जाने का मौखिक आग्रह किया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि सारंगढ़ जिला मुख्यालय होने के साथ समाज की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। आश्रम परिसर में पहले से समाज का छोटा भवन और सद्गुरु कबीर साहेब की प्रतिमा स्थापित है। ऐसे में समाज की भावनाओं और सामूहिक हित को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण कराया जाना चाहिए।


तीनों ब्लॉक अध्यक्षों ने स्पष्ट किया अपना पक्ष


सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र दास मानिकपुरी, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष बावा दास महंत एवं सरसींवा क्षेत्र अध्यक्ष टीपू दास दीवान ने संगठन में पारदर्शिता, आपसी समन्वय और अनुशासन पर जोर दिया। बरमकेला अध्यक्ष बावा दास महंत ने देवदास को जिलाध्यक्ष बनाए जाने संबंधी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने इसका समर्थन नहीं किया है। उनका आरोप है कि उनसे फोटो लेकर सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अपना लिखित पक्ष भी सामाजिक बैठक में रख चुके हैं।


एसटी में पुनः बहाली के लिए आंदोलन की तैयारी


पनिका समाज की एसटी वर्ग में पुनः बहाली की लंबे समय से चली आ रही मांग पर भी गंभीर चर्चा हुई। समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। निर्णय लिया गया कि केंद्रीय एवं प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार आगामी दिनों में धरना-प्रदर्शन और व्यापक सामाजिक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। तीनों ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा कि समाज को ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई पूरी निष्ठा से लड़े। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज को डीलर नहीं, लीडर चाहिए। समाज को जोड़ने और सामूहिक आवाज बुलंद करने वाला नेतृत्व ही समय की जरूरत है। बैठक के दौरान समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े से सौजन्य मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण, संगठनात्मक परिस्थितियों एवं समाज की विभिन्न मांगों से उन्हें अवगत कराया। बैठक में राष्ट्रीय पनिका समाज विकास परिषद नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम दास महंत, जिलाध्यक्ष नागेश्वर महंत, निर्वाचन अधिकारी अशोक दास सहित तीनों ब्लॉक अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाजजनों ने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने, पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया अपनाने और सामाजिक अधिकारों की लड़ाई एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। समाज के पदाधिकारियों ने संदेश दिया कि संगठन की असली ताकत किसी एक पद या व्यक्ति में नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामूहिक भागीदारी और सामाजिक एकता में निहित है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad