राजनांदगांव
श्री महाकाल युवा गौरा-गौरी गणेश उत्सव समिति द्वारा दीपावली पर भव्य रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन 7 नवंबर को
डोंगरगढ़ - सहसपुर (जरवाही)। दीपावली के पावन अवसर पर श्री महाकाल युवा गौरा-गौरी गणेश उत्सव समिति द्वारा क्षेत्र की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 7 नवंबर 2026 को भव्य रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में आसपास के लगभग 10 गांवों के प्रतिभागी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर समिति द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक मंच, भव्य साज-सज्जा, लाइट एवं साउंड की विशेष व्यवस्था की जाएगी। सुखचंद सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि
प्रतियोगिता में एकल (सोलो), युगल (डुएट) एवं सामूहिक (ग्रुप) तीन वर्ग रखे गए हैं। प्रत्येक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार राशि इस प्रकार है।
एकल वर्ग: प्रथम ₹3000, द्वितीय ₹2000 एवं तृतीय ₹1000।
युगल वर्ग: प्रथम ₹4000, द्वितीय ₹3000 एवं तृतीय ₹2000।
सामूहिक वर्ग: प्रथम ₹10,000, द्वितीय ₹7000 एवं तृतीय ₹5000 सहित अन्य स्थानों के लिए भी पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संवारना, स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना तथा ग्रामीण अंचल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
समिति ने क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं कला प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है
संजू हिरवानी, गोपी निषाद, निखिल चंद्रवंशी ने दिया हैं आयोजन: श्री महाकाल युवा गौरा-गौरी गणेश उत्सव समिति, सहसपुर (जरवाही)।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.