Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 19, 2026

कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹8 लाख कीमत का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद


दिनांक : 18 नवम्बर 2026

जिला : विदिशा


कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹8 लाख कीमत का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद



थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी ढोलखेड़ी क्षेत्र से हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया लगभग ₹8 लाख कीमत का ट्रैक्टर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।



घटना का विवरण एवं पुलिस कार्रवाई:

दिनांक 04 नवंबर 2026 को फरियादी अमित श्रीवास्तव निवासी ग्राम ढोलखेड़ी, विदिशा द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 746/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साइबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित एवं विश्लेषित किए गए। साथ ही, घटनास्थल एवं संभावित मार्गों पर लगे लगभग 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया।


लगातार प्रयासों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी किए गए ट्रैक्टर को अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए देना बताया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तथा उसकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


बरामद मशरूका:

01 हरे रंग का जॉन डियर 5210 ट्रैक्टर।

रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP40 ZK 8929।

अनुमानित कीमत ₹8,00,000/-


गिरफ्तार आरोपी:

1. राजेंद्र गुर्जर पिता बाबू सिंह गुर्जर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम जगमेरी, थाना नजीराबाद, भोपाल।

2. रामखिलाड़ी पिता रामधन गुर्जर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पचोखरा, थाना सरायछोला, जिला मुरैना।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कार्रवाई:

उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।


सराहनीय भूमिका:

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद राज, उप निरीक्षक रितेश नागर, सउनि अरविंद बंसल, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक रोहित रैकवार (साइबर सेल), आरक्षक अजय सिकरवार, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, आरक्षक अखिलेश राजावत, आरक्षक राघवेन्द्र सिकरवार, आरक्षक आनंद गौतम, आरक्षक शिवप्रताप (साइबर सेल) एवं आरक्षक रूपेश मेहता (साइबर सेल) की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad