Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 1, 2026

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप ग्राम पंचायत रमतला के पूर्व सरपंच ईश्वर भारती के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, जांच एवं कार्रवाई की मांग

 प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप



ग्राम पंचायत रमतला के पूर्व सरपंच ईश्वर भारती के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, जांच एवं कार्रवाई की मांग


बिलाईगढ़। जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत रमतला में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत कराए गए निर्माण कार्यों को लेकर अनियमितता का मामला सामने आया है। 




ग्राम पंचायत रमतला के पूर्व सरपंच ईश्वर भारती के कार्यकाल में कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वर्तमान सरपंच द्वारा जिला कलेक्टर से लिखित शिकायत की गई है।


प्राप्त शिकायत पत्र के अनुसार, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत रमतला में सीसी रोड निर्माण, सेग्रीगेशन शेड निर्माण एवं शौचालय निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए गए थे। शिकायत में इन निर्माण कार्यों में अनियमितता बरतने तथा गुणवत्ताहीन कार्य कराए जाने का आरोप लगाया गया है।


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि शासकीय योजना के तहत स्वीकृत राशि से कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। ऐसे में इन कार्यों की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराया जाना आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो सके।


इस संबंध में ग्राम पंचायत रमतला के वर्तमान सरपंच द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को जिला कलेक्टर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है। शिकायत में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत हुए निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कर पूर्व सरपंच ईश्वर भारती के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।


सरकारी योजनाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता जरूरी*


सरकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास करना और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में यदि निर्माण कार्यों में अनियमितता या गुणवत्ता से समझौता किए जाने की शिकायत सामने आती है, तो प्रशासन की जिम्मेदारी है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता उजागर करे।


अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और संबंधित निर्माण कार्यों की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करता है या नहीं। ग्रामीणों को भी प्रशासनिक जांच के परिणाम का इंतजार है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad