Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 9, 2026

दीपावली के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजन कर महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया।

 दीपावली के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजन कर महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया।



सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर- दीपावली  हिंदुओं का एक प्रमुख और सबसे बड़ा प्रकाश पर्व है। 'दीप' और 'वली' शब्दों से मिलकर बने 'दीपावली' का अर्थ है — दीपों की पंक्ति या दीपों की माला। यह पर्व मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है।



पूरी दुनिया ने दीपावली का पर्व धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया और एक दूसरे को बधाई दी।


दीपावली के बाद 

गोवर्धन पूजा  मंगलवार, 10 नवंबर और 

भाई दूज: बुधवार, 11 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी।


दीपावाली पर  धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की गई और मां महालक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की गई।


व्यापारीयों द्वारा इस दिन अपने नए बही-खातों (अकाउंट बुक्स) की शुरुआत की गई ,और नये वित्तीय वर्ष के अनुसार सही खातों की पूजा की गई।


 जैन धर्मावलंबीयों ने  इसे भगवान महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में और सिख धर्म के लोगों ने 'बंदी छोड़ दिवस' के रूप में मनाया ।


दीपावली से जुड़ी कथाएं-

 श्री राम का अयोध्या आगमन (रामायण की कथा)हिंदू महाकाव्य रामायण के अनुसार, भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष का वनवास पूरा करके और असुर राज रावण का वध करके इसी दिन अपनी नगरी अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दिए जलाकर पूरे नगर को रोशन किया था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है।  

 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या को समुद्र मंथन के दौरान धन की देवी माता लक्ष्मी क्षीरसागर से प्रकट हुई थीं, इसलिए इस रात उनकी विशेष पूजा होती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad