Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 21, 2026

प्रियदर्शनी महिला सम्मान समारोह में महिलाओं का सम्मान, कमल किशोर निराला बनीं महिला सेवादल की कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजूलता आनंद के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

 प्रियदर्शनी महिला सम्मान समारोह में महिलाओं का सम्मान, कमल किशोर निराला बनीं महिला सेवादल की कार्यकारी जिला अध्यक्ष


प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजूलता आनंद के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित


बिलाईगढ़। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवासन के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय प्रियदर्शनी महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


 प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष मंजूलता आनंद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं संगठन के प्रति समर्पित महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने महिला कार्यकर्ताओं एवं आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान उनके आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा को मजबूत करता है।


 आज महिलाएं संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने इंदिरा गांधी एवं रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता आनंद ने कहा कि यह सम्मान नारी शक्ति के संघर्ष, आत्मविश्वास, समर्पण और समाज में उनके योगदान को समर्पित है। 


नारी सम्मान, नारी स्वाभिमान और महिला सशक्तिकरण ही सशक्त समाज की पहचान है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस का गमछा एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया, वहीं विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचीं सैकड़ों महिला सेवादल कार्यकर्ताओं को साड़ी एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।


 इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता आनंद ने कमल किशोर निराला को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला महिला सेवादल का कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की। इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। सभी ने इंदिरा गांधी एवं रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सूरज तिवारी, राधे जायसवाल, घनश्याम मनहर, विष्णु चंद्रा, रामनाथ सिदार, अजय बंजारे, जिला सेवादल अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रदेश सचिव शंकर चौहान, मितेंद्र यादव, उग्रसेन साहू, धनेश भारद्वाज, कमलेश कुर्रे, फिरित राम खटकर, रेशम अजय, पिंकू वारे, रंजीता कानूनगो, विमल डनसेना, सरस्वती साहू, फोटो बाई बर्मन सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad