सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा पुलिस की अवैध शराब और जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, हड़कंप
पिथौरा: पिथौरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों और जुआरियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के दिशा-निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी है, जिससे अवैध कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
पिथौरा थाना प्रभारी आकाश मसीही के नेतृत्व में पिथौरा पुलिस की टीम पिथौरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही है। अवैध शराब बेचने वालों और जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों और जुआरियों में भय का माहौल है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों ने पिथौरा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि अवैध शराब और जुए के कारण क्षेत्र में अपराध और पारिवारिक विवाद बढ़ रहे थे, अब पुलिस की कार्रवाई से काफी हद तक अंकुश लगेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.