आधी दाम में छड़ दिलाने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - आधी दाम में छड़ दिलाने के नाम पर एक माह में दो लोगों से लगभग चार लाख रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों को थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी किशन राठौर निवासी सिऊंड़ के द्वारा गत माह 15 अक्टूबर को थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पुरुषोत्तम यादव के द्वारा आधी रेट में छड़ दिलाने के नाम पर 80000 रुपये की ठगी कर ली गई है। पुरुषोत्तम यादव और राजेश कुमार दोनों किशन राठौर के यहां जाकर कम रेट में छड़ दिलायेंगे कहकर फोन पे से अस्सी हजार रुपये ले गये और फोन बंद कर दिये। जिस पर NCRP पोर्टल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया और थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 338 /26 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रार्थी चंद्रशेखर कश्यप निवासी अंवरीद थाना नवागढ़ के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि पुरुषोत्तम यादव नाम का आदमी और छड़ दिलवाऊंगा कहकर 02 लाख 50 हजार रुपये का ठगी किया , पुरुषोत्तम के द्वारा शिवरीनारायण के एक दुकानदार को फोन कर अंवरीद में छड़ छोड़ना है बताया और छड़ जब अनलोड करोगे तो पैसा दिया जायेगा बोला। चंद्रशेखर कश्यप को पैसा तैयार रखो बताया और छड़ जब अंवरीद पहुंचा तो पैसा लेकर पुरुषोत्तम भाग गया। जब शिवरीनारायण के छड़ वाले पैसा मांगे तब पता चला कि पुरुषोत्तम यादव शिवरीनारायण के दुकानदार और अंवरीद के चंद्रशेखर कश्यप के साथ ठगी किया , जिस पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 339/26 कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में आरोपी पुरुषोत्तम यादव का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। जो पुरुषोत्तम यादव के बैंक अकाउंट , मोबाइल नंबर का टेक्निकल एनालिसिस किया गया , आरोपी के पता में जाकर पता तलाश करने पर आरोपी घर में कई साल से नहीं रहना पता चला। आरोपी के संबंध में लगातार पता करने पर बिलासपुर के जांजी में रहना पाया गया , पुलिस टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु रवाना किया गया और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी के बैंक खाता , मोबाइल , फर्जी विजिटिंग कार्ड जप्त किया गया , उसने सह आरोपी राजेश कुमार के साथ मिलकर ठगी करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी पुरुषोत्तम यादव , सह आरोपी राजेश कुमार को थाना नवागढ़ पुलिस ने आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडेय , निरीक्षक भास्कर शर्मा , एएसआई लम्बोदर सिंह , प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , आरक्षक रोहित कहरा , प्रतीक सिंह और अंजना लकड़ा का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
पुरुषोत्तम यादव उम्र 37 वर्ष निवासी - सीपत , थाना - सीपत , जिला - बिलासपुर हाल मु० जांजी (सीपत) , थाना - सीपत , जिला - बिलासपुर (छत्तीसगढ़) और राजेश कुमार उम्र 38 वर्ष निवासी - सिऊंड़ , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.