Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 18, 2026

जनदर्शन में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, पेंशन, भूमि सीमांकन एवं निर्माण कार्यों से जुड़े आवेदन प्राप्त

 सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.)


जनदर्शन में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं



प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, पेंशन, भूमि सीमांकन एवं निर्माण कार्यों से जुड़े आवेदन प्राप्त


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। 




जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने भी आवेदकों से चर्चा कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।


जनदर्शन में नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे सूची में नाम जोड़ने और योजना के तहत भौतिक सत्यापन कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। ग्राम सुवांतल के आश्रित ग्राम महकमपुर में मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय निर्माण कराने की मांग भी रखी गई। ग्राम लोधिया निवासी दीना सिदार ने नवीन राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया, जबकि प्राण चौहान ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाने और जयमती ने आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। भूमि सीमांकन सहित अन्य विभागीय मामलों से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए।


कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने और उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad