सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
महासमुंद के सांकरा में सोना-चांदी गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप।
श्याम ज्वेलर्स के संचालक राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।
गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के आभूषण गिरवी रखकर रकम देने और बाद में आभूषण वापस नहीं करने की शिकायत।
शिकायत पर सांकरा थाना में अपराध क्रमांक 190/2026 दर्ज किया गया।
पुलिस ने BNS की धारा 316(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में आरोपी के वर्ष 2015 से सोना-चांदी खरीदने और गिरवी रखने का कारोबार करने की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने गिरवी रखे सोना-चांदी के आभूषणों का विवरण दर्ज 20 रजिस्टर जब्त किए।
इसके अलावा 7 गिरवी रिकॉर्ड कॉपियां और 2 गिरवी रसीद बुक भी बरामद।
आरोपी के कब्जे से Samsung Galaxy S22 Ultra मोबाइल और दो सिम भी जब्त किए गए।
पुलिस ने साहूकार लाइसेंस और पंजीयन संबंधी दस्तावेज भी कब्जे में लिए।
मामले में पुलिस की जांच जारी, गिरवी रखे आभूषणों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल जारी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.