Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 24, 2026

गौमाता को समर्पित हुई इस बार की देव दीपावली

 गौमाता को समर्पित हुई इस बार की देव दीपावली



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


वाराणसी - आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी में शंकराचार्य घाट पर श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रम्हचारी परमात्मानंद के सान्निध्य में भारी संख्या में उपस्थित संतों ,भक्तों एवं वैदिक विद्यार्थियों की उपस्थिति में देव दीपावली को गौ देव दीपावली के रूप में मनाकर गौरक्षा का संदेश दिया गया। उक्त जानकारी देते हुये शंकराचार्यजी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी में मनाई गई देव दीपावली को परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीअविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी महाराज के आदेशानुसार गौमाता को समर्पित किया गया है। आज शंकराचार्य घाट पर रंगोली एवं दीपों के माध्यम से गौमाता की आकृति उकेरी गई। मान्यता है कि काशी में देव दीपावली के दिन महादेव के साथ समस्त देवी देवता भी अवतरित होते हैं। आज यहां तैंतीस कोटि देवी देवताओं की आश्रयस्थली गौमाता की हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने एवं उनको राष्ट्र एवं राज्यमाता घोषित करने का संदेश देकर सभी देवी देवताओं को प्रसन्न करने का प्रयास किया गया। शंकराचार्यजी महाराज बताते हैं कि सनातनधर्मियों के जीवन में ईश्वर व गुरु का सबसे ऊंचा स्थान है लेकिन जब हमारे घर में पहली रोटी बनती है तो ईश्वर या गुरु को नही बल्कि गौमाता को समर्पित की जाती है। इससे भी हम गौमाता के महत्व को आसानी से समझ सकते हैं। आयोजन स्थल पर उपस्थित समस्त लोगों ने गौमाता के जयकारे के साथ एक स्वर में राष्ट्र में गोकशी को पूर्ण प्रतिबंधित कर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की सरकार से मांग की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से साध्वी पूर्णांबा दीदी , रमेश उपाध्याय , हजारी कीर्ति शुक्ला , सुनील शुक्ला , के के द्विवेदी , शिवाकांत मिश्रा , दीपेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में वैदिक विद्यार्थी एवं भक्तगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad