सरगुजा,अंबिकापुर
लखनपुर/सरगुजा। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर सरगुजा विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य SIR की सूची में छूट गए पात्र व्यक्तियों के नाम दोबारा मतदाता सूची में जुड़वाना तथा किसी भी पात्र मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित न रहने देना रहा।
लखनपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में मतदाता सूची से छूट गए लोगों के नाम दोबारा जोड़ने को लेकर विशेष चर्चा की गई।
पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने भी सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अनिल सिंह मेजर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए।
कमल भान एवं विनोद हर्ष भी सम्मेलन में उपस्थित रहे।
क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों ने सम्मेलन में भाग लिया।
पोलिंग बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर छूटे हुए मतदाताओं की जानकारी जुटाने पर जोर दिया गया।
सम्मेलन में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
SIR अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल एवं बूथ स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को गंभीरता से लेते हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरगुजा विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, पोलिंग बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी पोलिंग बूथ का मतदाता सूची भी वितरण किया गया,
सी एन आई न्यूज सरगुजा अंबिकापुर
रिपोर्टर, नसीब खान



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.