भारत साहू गुंडरदेही
श्री कृष्ण गौशाला समिति, गुंडरदेही में
गोवर्धन पूजा का भव्य एवं दिव्य आयोजन
हुआ
आज श्री कृष्ण गौशाला में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं सुंदर विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना कर गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला समिति के समस्त सदस्यों एवं गौभक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पूजन का पावन कार्य आदरणीय पंडित श्री दिनेश महाराज जी (पायला वाले) द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर आदरणीय श्री दलीचंद जी गांधी सपरिवार एवं आदरणीय श्री देवी टावरी जी, ज्वाइंट कमिश्नर, सहकारिता विभाग, रायपुर की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में समर्पित गौसेवकों का सम्मान किया गया। आदरणीय श्री केशव साहू जी ने गौ माता के सम्मान में अपनी भावपूर्ण कविता का पाठ कर सभी को भावविभोर कर दिया।
इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी गौभक्तों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि गौ माता को **राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।**
आगामी भव्य गोपाष्टमी महोत्सव का सादर आमंत्रण
दिनांक 17 नवंबर 2026, मंगलवार को श्री कृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी का भव्य आयोजन रखा गया है।
इस पावन अवसर पर विशेष रूप से:
- परम पूज्य संत श्री बालक दास जी महाराज, पाटेश्वर धाम
- आदरणीय गौसेवक श्री पुरुषोत्तम राजपूत जी का उद्बोधन
- आदरणीय नगर अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति
- पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम जी अपनी संपूर्ण महिला कमांडो टीम के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी।
समय:प्रातः 9 बजे से
समापन:दोपहर 1 बजे भोजन प्रसादी के साथ।
श्री कृष्ण गौशाला समिति की समस्त नगरवासियों, गौभक्तों एवं धर्मप्रेमी सज्जनों से विनम्र अपील है कि इस पावन गोपाष्टमी महोत्सव में सपरिवार अवश्य पधारें और गौसेवा के इस पुनीत अभियान पर सामिल हो।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.