प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, गोलबाजार में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर के अतिप्राचीन श्री हनुमान मंदिर में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अन्नकूट महोत्सव श्रृद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।इस अवसर पर श्री हनुमान जी को छप्पन भोग अर्पित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई ।
इसके पश्चात श्रृद्धालुओं को प्रसादी वितरण की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर समिति के श्री केदारनाथ गुप्ता ने बताया कि प्राचीन श्री हनुमान मंदिर श्रृद्धालुओं की विशेष आस्था का केंद्र है, यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है। मंदिर समिति द्वारा समय-समय पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किए जाते हैं , विशेष रूप से हनुमान जयंती और गणेश उत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश के श्रृद्धालु यहां पहुंचकर अपनी श्रद्धा प्रकट करते है, उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सर्वजन के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। अन्नकूट महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.