सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पूर्व प्राचार्य प्रधान ने दिया प्राथमिक विद्यालय सलिहाभांठा के बच्चों को न्योता भोज
बच्चों और पालकों के साथ बैठकर किया। भोजन
बच्चों की कक्षा में विज्ञान की बातों के साथ सिखाए समय प्रबंधन और अनुशासन के गुर
पटेवा पिथौरा महासमुंद : प्राथमिक विद्यालय सलिहाभांठा में पूर्व प्राचार्य श्री समीरचंद्र प्रधान जी के द्वारा विद्यालय के बच्चों को न्योता भोज दिया गया। इस दौरान उनके द्वारा पालकों और बच्चों को भोजन के लिए आमंत्रित कर बच्चों को स्वयं स्वादिष्ट खीर-पूड़ी व फल मिठाई बांटकर खुशी साझा करते हुए बच्चों-पालकों को साथ भोजन करा शुभकामनाएं प्रेषित किए।
इस दौरान पालकों ने भी हाथ बंटाया और बच्चों के साथ भोजन का आनंद लिए। श्री प्रधान ने बच्चों के भोजन मंत्र पश्चात विधिवत एक बच्ची को अपने हाथों से फल खिलाकर भोजन की शुरुआत किए। सभी बच्चे, उपस्थित पालकों-शिक्षक के साथ बैठकर भोजन कर आनंदित महसूस कर रहे थे।
इसके पूर्व श्री प्रधान जी ने बच्चों की कक्षा में हमारे जीवन में विज्ञान के चमत्कार पर बात करते हुए प्रयोग आधारित प्रदर्शन कर बच्चों को रोमांचित किए। साथ ही दिनचर्या में समय प्रबंधन और व्यवस्थित जीवन पर बच्चों को मोटीवेट किए कि किस तरह ये विज्ञान की बातें हमारे जीवन को व्यवस्थित और सही सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बच्चों को सिक्के के तैरने वाले प्रयोग में माध्यम से बताया कि जिस तरह सिक्के को डूबने से पानी मे रखा कागज आधार का काम कर बचाता है वैसे ही प्राथमिक शिक्षा आगे की शिक्षा के लिए आधार का काम करता है, जितना मजबूत आधार होगा उतना ही सशक्त आगे का सीखना भी होगा। दो गिलास के बीच से कागज निकालने वाले प्रयोग पर कक्षा 4 की राखी के द्वारा सफलतापूर्वक निकाल लेने पर उसका कारण बताते हुए कहा कि जिस तरह राखी ने कागज निकालने से पहले सोचा, स्वयं से तर्क किया फिर आगे बढ़ा उसी तरह हमारे जीवन मे आगे बढ़ने के लिए सही सोच और तर्क बहुत जरूरी है। विद्यालय परिवार व इको क्लब के बच्चों ने स्वादिष्ट और बढ़िया न्योता भोज के लिए श्री प्रधान सर का धन्यवाद ज्ञापित किए।
इस कार्यक्रम में smc अध्यक्ष पिरीत राम साहू,पंचराम ध्रुव, भोजराम साहू, त्रिलोकी साहू, हेमलता साहू, देवकी सिन्हा, जिज्ञासा साहू, नीरा दीवान, कुसुमलता दीवान, लक्ष्मी साहू, बिंदा ध्रुव, बिसनी दीवान, प्रीति सिन्हा, हेमलता ध्रुव, अमरीका ध्रुव, उमठी बाई यादव, सुनिता दीवान, पिलेश्वर सिन्हा, अभिषेक दीवान, हेतराम ध्रुव, हरिशंकर निषाद, दल्लूराम यादव, गुलाब ध्रुव, खिलेश्वरी यादव, गत वर्ष एकलव्य विद्यालय में चयनित पूर्व छात्रा रूखमणी और मुकेश, शिक्षक रामेश्वर ढीढी सहित बच्चों के साथ पालक उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.