बिलाईगढ़।
भटगांव में अंबेडकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का मामला फिर गरमाया, जांच के दौरान अध्यक्ष और मानवाधिकार संगठन की अध्यक्ष में विवाद, थाने में शिकायत
भटगांव : नगर भटगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 130-बी के किमी 155+900 में बाईं ओर अड़बंधा तालाब पार पर स्थित निर्माणाधीन अंबेडकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स शुरू से ही विवादों में है।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत भटगांव द्वारा इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। शुरू से ही इस पर गणमान्य नागरिकों द्वारा शिकायत की जा रही है।
इस मामले की खबर सी एन आई न्यूज, हरिभूमि और अन्य समाचार में भी प्रकाशित हो चुकी है। इसके बावजूद काम जारी होने का आरोप लगाया जा रहा है।
इसी मामले में भटगांव नगरवासियों ने मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पाण्डेय से शिकायत की। इस पर संगठन की ओर से कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग क्रमांक-1, पेंशनबाड़ा रायपुर (छ.ग.) में आवेदन कर जानकारी मांगी गई।
जानकारी संदेहास्पद लगने पर कार्यस्थल की प्रत्यक्ष नाप और पंचनामा की कॉपी मांगी गई। इसके बाद पत्र क्रमांक 2498 दिनांक 25-10-2026 के तहत 4/11/2026 को दोपहर 12 बजे नगर पंचायत भटगांव के शिकायत स्थल पर जांच के लिए पहुंचने का आदेश दिया गया था।
जांच के दौरान मौके पर मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग क्रमांक-1 रायपुर के एसडीओ एस.के. सूर्यवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष, सीएमओ, कुछ पार्षदगण, नगर पंचायत स्टाफ और नागरिक मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पूनम पाण्डेय बलौदाबाजार से आए एसडीओ से सवाल पूछ रही थीं। इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे द्वारा टोकाटाकी करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप-प्रत्यारोप के बाद विवाद मान-सम्मान तक पहुंच गया। पूनम पाण्डेय का आरोप है कि अध्यक्ष ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
इससे नाराज पूनम पाण्डेय ने भटगांव थाना पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर उच्च अधिकारियों के पास जाने की बात कही है। वहीं थाना प्रभारी ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.