Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 17, 2026

इंदौर-दाहोद नई बड़ी रेल लाइन के अंतर्गत टीही–धार रेलखंड पर यात्री एवं मालगाड़ी परिचालन के लिए रेल संरक्षा आयुक्ति से मिली अनुमति

 संख्या : 335/2026-27                  दिनांक : 16.11.2026


इंदौर-दाहोद नई बड़ी रेल लाइन के अंतर्गत टीही–धार रेलखंड पर यात्री एवं मालगाड़ी परिचालन के लिए रेल संरक्षा आयुक्ति से मिली अनुमति

 



रतलाम, 16 नवंबर। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के टीही–धार रेलखंड पर नवनिर्मित लगभग 47 किलोमीटर लंबी बड़ी रेल लाइन को रेल संरक्षा आयुक्त, पश्चिम परिमंडल द्वारा यात्री एवं मालगाड़ी परिचालन के लिए नियमित रूप से खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।



पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,  रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा 05 एवं 06 नवंबर 2026 को टीही से धार स्टेशन तक रेलखंड का ट्रॉली एवं  पैदल निरीक्षण किया गया था।   निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा एवं तकनीकी मानकों का परीक्षण करने के साथ विद्युत लोकोमोटिव द्वारा गति परीक्षण भी किया गया। 



निरीक्षण के दौरान सामने आई टिप्पणियों के अनुपालन में रेलवे द्वारा आवश्यक स्पष्टीकरण एवं अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने इस रेलखंड पर नियमित यात्री एवं मालगाड़ी परिचालन की अनुमति प्रदान की है।


नवनिर्मित मुख्य रेल लाइन पर अधिकतम 90 किलोमीटर प्रति घंटे तथा टनल वाले हिस्से में अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेल परिचालन किया जा सकेगा। टीही–धार रेलखंड को परिचालन की अनुमति मिलने से दाहोद–इंदौर नई रेल लाइन परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्से पर रेल सेवाएं शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।

जनसंपर्क विभाग – रतलाम मंडल.                      पुनम प्रदीप प्रजापति कि रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad