सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
सेजेश पटेवा में मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती
बच्चों ने बनाई मनमोहक
रंगोली ,मानवश्रृखला,और पेंटिंग
सेजेस पटेवा में दिनांक 15.11.2026 महान देशभक्त और सपूत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्साह पूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।इन कार्यक्रमों में सबसे पहले बड़ी स्क्रीन पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित को समस्त विद्यार्थियों को दिखाया गया। विद्यार्थियों के साथ स्वयं प्रभारी प्राचार्य श्री अरूण बैनर्जी तथा शिक्षकों ने भी बिरसा मुंडा पर आधारित फिल्म को देखा।
फिल्म प्रदर्शन के उपरान्त समस्त छात्राओं ने अपने आप को अक्षर बना कर बिरसा मुंडा का नाम लिखा जो बहुत दर्शनीय रहा। तीसरे क्रम मे विभिन्न प्रतिभागियों ने विद्यालय के स्टेज पर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित पर आधारित आकर्षक रंगोली और पेंटिंग उकेरे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित हुए पूर्व प्राचार्य श्री समीर चंद्र प्रधान ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वयं अपने हाथ से बिरसा मुंडा का स्केच बनाया। प्रभारी प्राचार्य श्री बैनर्जी ने बताया कि जयंती का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य पूर्ण जीवन और देशभक्ति की भावना से विद्यार्थियों को अवगत कराना है।साथ ही विभिन्न प्रतिभाओं को उभारना है। समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के स्टाफ सदस्य कुमारी मोहिनी चन्द्राकर, श्रीमती पद्मिनी नसीने, श्रीमती मंजू वर्मा, श्रीमती खिलेश्वरी सिन्हा, श्रीमती बृहस्पति सूर्यवंशी,श्री शीतल चतुर्वेदी,श्री भीषम सिन्हा,श्री श्रवन पटेल,श्रीउगेश ध्रुव,श्री खिरोद्र भोई, कुमारी किरण विश्वास ,एवं योगेश बरिसा ,मिथलेश,जागेश्वर का का प्रमुख योगदान रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.