राजनांदगांव में CATC-144 एनसीसी शिविर का भव्य आयोजन, 400 कैडेट्स ले रहे हैं प्रशिक्षण
राजनांदगांव। 38 छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन, राजनांदगांव के तत्वावधान में 16 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक CATC-144 (Combined Annual Training Camp) का आयोजन किया जा रहा है। इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लगभग 400 एनसीसी कैडेट्स उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
शिविर का संचालन 38 छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिविर में लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश कुमार, भवानी तथा सूबेदार मेजर सतवार सिंह (सेना मेडल) के नेतृत्व एवं सहयोग से प्रशिक्षण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
शिविर के दौरान कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण, शारीरिक व्यायाम, ड्रिल, मैप रीडिंग, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता एवं व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी प्रदान की जा रही है।
इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। एनसीसी कैडेट्स को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ भविष्य में जिम्मेदार नागरिक एवं राष्ट्र के योग्य नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करना भी इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है।
एनसीसी का यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.