Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 3, 2026

बिलाईगढ में CNI NEWS - खबर का असर: 11 गोवंशों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में, SDM ने दिए पशुओं को गौधामों में शिफ्ट करने के निर्देश

 बिलाईगढ में CNI NEWS - खबर का असर: 11 गोवंशों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में, SDM ने दिए पशुओं को गौधामों में शिफ्ट करने के निर्देश



बिलाईगढ़। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के समीप संचालित अस्थाई गौठान में महज 48 घंटे के भीतर 11 गोवंशों की मौत का मामला सामने आने और CNI NEWS समाचार प्रकाशन के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया है।



 लगातार उठ रहे सवालों के बीच अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ ने अस्थाई गौठान से पशुधन को हटाकर क्षेत्र के तीन पंजीकृत गौधामों में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है। वहीं, इस पूरे मामले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बिलाईगढ़ की टीम ने मानवीय पहल करते हुए मृत गोवंशों का अंतिम निस्तारण कर दुर्गंध और संक्रमण की आशंका से लोगों को राहत दिलाई।


गौरतलब है कि 29 अक्टूबर को अस्थाई गौठान में 5 और 30 अक्टूबर को 6 गोवंशों की मौत हुई थी। इस तरह दो दिनों में कुल 11 गोवंशों की जान चली गई। मौके पर चारा-पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने, बारिश से बचाव के लिए छत का अभाव और पूरे परिसर में कीचड़ की स्थिति सामने आई थी। इतना ही नहीं, मृत गोवंशों को जनपद पंचायत की नर्सरी के पास खुले में फेंके जाने से आसपास दुर्गंध फैलने के साथ संक्रमण का खतरा भी उत्पन्न हो गया था। मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बिलाईगढ़ के कार्यकर्ताओं ने स्वयं आगे आकर जेसीबी की सहायता से मृत गोवंशों को जमीन में दफन कर अंतिम निस्तारण कराया। इस कार्य में संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, मंत्री रुस्तम दास, प्रखंड संयोजक दीपक राकेश, तुषार देवांगन, विक्रम साहू एवं नागेश साहू की भूमिका रही।


इधर, मामले को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बाद कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ द्वारा क्रमांक 829/अविअ०/शिकायत शाखा/2026, दिनांक 01 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग रायपुर के पत्र क्रमांक 1655, दिनांक 16 अक्टूबर 2026 का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि बिलाईगढ़ अनुविभाग अंतर्गत तीन पंजीकृत गौधामों को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इनमें बेलटिकरी स्थित मां वैष्णोदेवी महिला स्व सहायता समूह (पंजीयन क्रमांक 123/16.10.2026), सुतीअरकुली स्थित सती अनुसुईया महिला स्व सहायता समूह (पंजीयन क्रमांक 124/16.10.2026) तथा पुरगांव स्थित श्री श्री श्री गौ सेवा समिति (पंजीयन क्रमांक 125/16.10.2026) शामिल हैं।


एसडीएम ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ को निर्देशित किया है कि तीनों गौधामों में शेड, पानी, बिजली एवं फेंसिंग जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन कर अधिकतम 200 निराश्रित एवं घुमंतु पशुधन को व्यवस्थित रूप से शिफ्ट करना सुनिश्चित करें। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को भी भेजी गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad