*सवेरे 8 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें*
भाटापारा :- जिला जनसंपर्क कार्यालय बलौदाबाजार से समस्त नगरीय सीमा क्षेत्र ( बलौदाबाजार , भाटापारा , सिमगा , पलारी , लवन , कसडोल , टुण्ड्रा , बिलाईगढ़ , भटगांव ) के लिए सूचना जारी की गई है कि 6 अगस्त 2020/ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में जारी लॉक डाउन की मियाद 6 तारीख के बाद आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान कल 7 तारीख से कोरोना की रोकथाम के नियमों का पालन करते हुये संचालित हो सकेंगी। दुकानें सवेरे 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुली रह सकती हैं। जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने बताया कि कोरोना महामारी का संकट अभी टला नहीं है। रोजाना बड़ी संख्या में प्रकरण सामने आ रहे हैं। इसलिये हम सभी को पहले से और ज्यादा सजग और सावधान रहने की जरूरत है। संक्रमण की रोकथाम में सामुदायिक भागीदारी की अहम भूमिका है। सभी को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। कोरोना से बचाव का यही एक प्रभावी उपाय है। लोगों में कोरोना के बचाव से सम्बंधित तमाम उपायों के बारे में पर्याप्त जागरूकता हो चुकी है। बावजूद इसके पालन नहीं किये जाने पर जान बुझकर कानून की अवज्ञा किये जाने के आरोप में कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने व्यापारियों को भी बगैर मास्क पहने सामान लेने आये ग्राहकों को सामग्री नहीं बेचने के निर्देश दिए हैं।
*कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त सूचना आदेश :-*
जिले में कोरोना वायरस ( coVID - 19 ) के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग , द्वारा महामारी रोग अधिनियम , 1897 के अंतर्गत जारी , अधिसूचना कमांक एफ 1-26 / 2020 / 17-1 , दिनांक 13.03 2020. के प्रावधानों के अधीन प्रदत्त शक्तियों तथा दण्ड प्रकिया संहिता की धारा 144 का प्रयोग करते हुए . जिला बलौदाबाजार - भाटापारा के समस्त नगरीय सीमा क्षेत्र ( बलौदाबाजार , भाटापारा , सिमगा , पलारी , लवन , कसडोल , टुण्ड्रा , बिलाईगढ़ , भटगांव ) में दिनांक 21.07.2020 रात्रि 12.00 बजे से 08.08.2020 रात्रि 12.00 बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा बाजार बंद रखने का आदेश पारित किया गया था ।
2 . वर्तमान में जिले में कोराना वायरस के संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले के व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं बाजारों के सम्बन्ध में उनके नाम के सम्मुख दर्शित समय अनुसार खोले जाने की अनुमति एतद द्वारा प्रदान की जाती है :
सब्जी , डेयरी , मटन , मछली प्रातः 800 से दोपहर 1200 बजे तक
किराना , जनरल , प्रोविजन स्टोर प्रात 800 से शाम 5.00 बजे तक
अन्य समस्त व्यवसाय प्रातः 800 से शाम 500 बजे तक
रेस्टोरेट होटल में डाइनिंग प्रातः 1000 बजे से शाम 500 बजे तक होम डिलीवरी . पार्सल , टेक अवे रात्रि 7.00 बजे से रात्रि 900 बजे तक
3. सप्ताहिक अवकाश के दिनों में उपरोक्त नगरीय क्षेत्र की समस्त दुकाने ( मेडिकल स्टोर एवं पेट्रोल पंप को छोड़कर ) पूर्णतः बंद रहेगी । भारत शासन एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जारी सभी निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जावे ।
4 . कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जारी किसी भी निर्देश का उल्लंघन किया जाता है तो वह भारतीय दंड संहिता 1800 ( 1860 का 45 ) की धारा 188 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी के अंतर्गत है । अत : किसी व्यक्ति / संस्था / संगठन / प्रतिष्ठान द्वारा , उपर्युक्त आदेश एवं इसमें दिये निर्देशों का उल्लंघन नहीं किया जावेगा । आदेश के उल्लंघन किये जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जावेगी होगा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.