भाटापारा :- भाटापारा में आज 3 और मरीज़ कोरोना पोसेटिव मिले जिनमे एक मरीज महावीर वार्ड एवं दूसरा मरीज रेल्वे स्टेशन वार्ड से हैं वहीं तीसरा मरीज भी नगर से ही है जो अपने अन्य स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं को लेकर मेकाहारा हॉस्पिटल रायपुर में चेकअप के लिये गयी थी। इस दौरान कोरोना टेस्ट कराया गया तो पोजेटिव निकला। अभी यह मरीज मेकाहारा में भर्ती हैं। अन्य दोनों मरीज को जिला कोविड हॉस्पिटल लाया जायेगा।
ज्ञात हो कि बीते दिन भाटापारा नगर में 4 कोरोना पोजेटिव मिले थे जिसमे 1 सदर बाजार, 1 कृष्णा सिटी और 2 हथनीपारा इलाके से है। पिछले 2 दिनों में भाटापारा में 7 मरीज़ मिल चुके है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.