महेंद्र शर्मा बंटी-राजनांदगांव जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब की मुहिम के तहत आज निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो थाना प्रभारी डोंगरगढ एंव थाना स्टाप द्वारा अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गामन निषाद के द्वारा म.प्र.से ब्रेजा कार क्रमांक सी.जी. 04 एलजी 5778 में शराब लाकर थाना क्षेत्र में विक्रय हेतु परिवहन करने की मुखबीर से सूचना पर चंद्रगीर पहाडी के पास घेराबंदी कर पकडा गया।
जिसके कब्जे से वाहन में रखे 04 पेटी शराब गोवा स्पिरिट ऑप स्मूथनेश जप्त किया गया एंव पूछताछ पर आरोपी 2-ओम उर्फ वासु सिन्हा निवासी माटेकटा के पास 04 पेटी एंव आरोपी पुरन कुमार जांगडे निवासी झिटिया के पास 05 पेटी शराब बिक्रय हेतु छोडना बताये है। तीनो आरोपी के कब्जे से कुल 13 पेटी शराब म0प्र0 राज्य निर्मित कीमती 84500/रू (चौरासी हजार पाँच सौ रू) व एक सफेद रंग का ब्रेजा कार क्रमांक सी0जी0 04 एलजी 5778 कीमती (सात लाख रूपये) जुमला कीमती वाहन सहित 7,84,500:00जप्त किया गया। आरोपियो के विरूध्द अपराध क्रमांक 148/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी। तीनो आरोपियो को ज्यूडिसियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी गामन निषाद के विरूध्द पूर्व में भी अपराध क्रमांक 82/2016, 284/2017, 452/19 धारा34(2) आबकारी एक्ट एंव थाना डोंगरगढ के अपराध क्रमांक 92/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में फरार चल रहा था। जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी।
उक्त कार्य में सउनि तुलाराम बांक, प्र.आर. 122 रोहित पडोती, प्र.आर. 504 ए.पी.शीला,आर. 960 गौरव शेण्डे, आर. 1255शिवलाल वर्मा, आर. 1525 अर्जुन वर्मा, आर. 1583 परिवेश वर्मा,आर. 1486 मिलाप बरेठ,आर. 1074 चितेश, आर. 1430 भूपेन्द्र कंवर, थाना डोंगरगढ़ पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.