Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 14, 2021

संकुल केंद्र अर्जुन्दा में संकुल स्तरीय टी एलएम मेला का हुआ आयोजन



गुण्डरदेही । विकासखंड गुण्डरदेही के अंतर्गत संकुल केन्द्र अर्जुन्दा में संकुल स्तरीय टी एलएम मेला का आयोजन किया गया । जिसमें संकुल केन्द्र के अंतर्गत आने वाले नौ प्राथमिक और पांच माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य में सहायक शिक्षण सामग्री जैसे विषय अनुरूप चार्ट  माडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया गया । अवलोकन कर्ता के रूप में विकासखंड समन्वयक जीवन लाल देवांगन संकुल समन्वयक  सूरज प्रकाश पवार संकुल प्रभारी नरेश पाटिल प्रेमदास टंडन लालाराम साहू उपस्थित थे। सर्व सहमति से विकासखंड स्तरीय टी एलएम मेला हेतु प्राथमिक स्तर हेतु प्राथमिक शाला परसवानी प्राथमिक शाला अर्जुन्दा एवं माध्यमिक स्तर हेतु पूर्व माध्यमिक शाला अर्जुन्दा पूर्व माध्यमिक शाला मटिया के शिक्षण सहायक सामग्री का चयन किया गया । इस अवसर पर संकुल समन्वयक सूरज प्रकाश पवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षण सामग्री बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही शिक्षकों के कार्य को सरल एवं बच्चों को खेल खेल में मनोरंजक तरीके से सीखने के अवसर प्रदान करती है । विकासखंड समन्वयक जीवन लाल देवांगन ने सभी शिक्षकों द्वारा तैयार की गई टी एलएम सामग्री  की  सराहना करते हुए कहा इन सब विधियों द्वारा दी गई शिक्षा से बच्चों का ज्ञान स्थाई रहता है। टोमन लाल कोसरे ने सभी शिक्षकों से शिक्षण सामग्री का पढ़ाते समय अनिवार्य रूप से उपयोग करने की बात कही। इस अवसर पर संकुल के समस्त शालाओं के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे !



सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad