सुरेंद्र मिश्रा बिलासपुर रिपोर्टर
कोटा बेलगहना.....
डांस बेलगहना डांस डी बी डी का सफल आयोजन बेलगहना के युवाओं द्वारा किया गया, कार्यक्रम डीबीडी सेशन वन के नाम से रखा गया , प्रतिभागियों द्वारा एकल व युगल श्रेणी में दी गई प्रस्तुति। मनमोहक प्रस्तुति देख समस्त दर्शक झूमते नजर आए।
बेलगहना क्षेत्र के युवा जनसेवी जनपद सदस्य प्रभात कुमार पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य व चौकी प्रभारी दिनेश चंद्रा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम रखी गई।
जनपद सदस्य प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होना जरूरी हैं इससे हमारे बीच छुपी हुई कलाओं को निखरने एक मंच प्राप्त होता है।वहीं चौकी प्रभारी दिनेश चंद्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में समरसता का प्रादुर्भाव होता है लोगों में आपसी सहयोग है जिसका उदाहरण यह कार्यक्रम है। ग्रुप डांस में 5100 रु का प्रथम पुरस्कार आर एस एस ग्रुप करहिकछार, जबकि द्वितीय पुरुस्कार 3dx खोंगसरा ने 2100 रु का पुरस्कार अपने नाम किया।
सोलो डांस में2100 रु का प्रथम पुरस्कारबबली पाली ने तथा 1100 रु का द्वितीय पुरस्कार रिंकी मार्को ने जीता। ग्रुप डांस में एटीट्यूड ग्रुप को विशेष पुरस्कार दिया गया।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप सरपंच बेलगहना कपिल जायसवाल, अमित गुप्ता, रुद्र अग्रवाल, शिवदत्त पाण्डेय, आशीष अग्रवाल, राकेश रजक, शैलेश गुप्ता, अजय पटेल, मोहित प्रधान,संजय पैकरा, पालेश्वर ध्रुव उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बेलगहना युवा समिति के समस्त सदस्यगण का अहम योगदान रहा।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.