अभा यदुवंशी महासभा के जिला उपाध्यक्ष बने जीके सिंह
प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान की गई नियुक्ति।
भाटापारा (Central News India) 14.03.2021: अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु प्रदेश महासचिव भीखम यदु ने भाटापारा रामसागर वार्ड निवासी शिवसेना ब्लॉक अध्यक्ष जीके सिंह (गोवर्धन यदु) का समाज के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए अपने प्रदेश कार्यालय में सम्मानित करते हुए नियुक्ति पत्र देकर अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा का बलौदाबाजार जिला उपाध्यक्ष नियुक्त कर समाज हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया।
अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की बैठक युवा प्रदेश अध्यक्ष व पुर्व विधायक प्रत्याशी संतोष यदु की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के विश्राम गृह में संपन्न हुआ जहाँ पर प्रदेश जिला से आये हुए यादव समाज के पदाधिकारीयो का सम्मान के बाद बैठक को संबोधित करते हुए यदु ने बताया की यादव समाज के युवाओं को आगे आना होगा आज के युवा कल के भविष्य हैं समाज को उन्हे ही संचालित करना हैं सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया जिसमें प्रदेश स्तरिय राऊत नाच प्रतियोगिता तथा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम अभा यदुवंशी महासभा के प्रदेश मुख्यालय बलौदाबाजार में कर प्रदेश के हर जिले में समाजहित के लिए अग्रणी कार्य करने वाले यादव समाज के युवक युवतियो को उनके प्रतिभा के लिए सम्मान किया जाना हैं जिसमें राष्ट्रीय स्तर के यादव समाज के नेताओं को मुख्य अतिथी के रूप में आमंत्रित किया जाना हैं बैठक को प्रदेश महासचिव भीखम यदु , संरक्षक मेलन यादव , सलाहकार अनिल यादव , ने भी संबोधित किया जिसके बाद बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष पेखन यदु , जिला उपाध्यक्ष किशोर यादव , ब्लाक अध्यक्ष बलौदाबाजार भुरू यादव , उपाध्यक्ष रवि यादव , धनेश यादव , पवन यादव , संगठन मंत्री दिनेश यादव , कुमार यादव , सचिव राकेश यादव , कैलाश यादव , बंटी यादव कोषाध्यक्ष , रितेष यादव मिड़ीया प्रभारी , गौतम यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी व समाज संगठन के उत्थान के लिए कार्य करने संकल्प दिलाया। बैठ में प्रमुख रूप से मन्नु लाल यादव , बलराम यादव , शुभम यादव , महेन्द्र यादव एवं समाजिक लोग उपस्थित थे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.