रायपुर, दिनाँक 16 अप्रेल 2021
रमजानुल मुबारक और भीषण गर्मी की तपिश के बीच अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में किये जा रहे सुपोषण अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 16 मार्च 2021 को रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों डीकेएस, जिला अस्पताल, अंबेडकर अस्पतालों में छत्तीसगढ़ राज्य सहित अन्य प्रांतों से बीमार व्यक्तियो के इलाज के लिए आने परिजनों को निशुल्क पौष्टिक भोजन मुहैया कराई गई साथ ही रायपुर रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड फुटपाथ पर जिन्दगी जीने वाले असहाय, बेबस, लाचार गरीब मजदूर को विगत 106 दिनों से दोनों वक़्त का भोजन मुहैया करा रही है।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान द्वारा स्वयं रमजान के रोज़ा रख कर सदस्यों के साथ दूसरे जरूरतमंदों की भूख मिटाने का काम कर रहे हैं। और उन्होंने बताया कि रायपुर जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगने से शहर के अस्पतालों में रुके मरीज के परिजन एवं रेलवे स्टेशन, फाफाडीह, शारदा चौक, बंजारी चौक एवं अन्य स्थानों पर असहाय, निराश्रितों को दोनों वक़्त का भोजन संस्था द्वारा पहुँचाया जा रहा है। साथ ही भोजन के लिए भटकते मुसाफिरों एवं तिहाड़ी मज़दूरों को भी संस्था दोनों वक़्त का भोजन उपलब्ध करा रही है।
इस मानवीय कार्य में संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के साथ जुबैर खान, फ़राज खान एवं अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.