दल्लीराजहरा - छत्तीसगढ़ मे कोरोना संक्रमण महामारी के चलते अभी कुछ दिनों से उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण को बंद कर दिए थे लेकिन आम जनता के हित को ध्यान मे रखते हुए /
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उचित मूल्य दुकानों से अप्रैल माह के राशन वितरण हेतु निर्देश जारी कर दिए गए है /
जिसके अनुसार टोकन , सेनिटाइज़र , फिज़िकल डिस्टेंसिंग , का पालन कराते हुए सुरक्षात्मक उपायों के साथ राशन वितरण किया जाएगा / खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरक्षण विभाग (छ .ग) शासन द्वारा 15 अप्रैल 2021 को जारी आदेश मे कहा गया है /
कि राज्य मे कोवीड -19 के संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत विभिन्न जिलों मे लॉकडाउन जारी करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए है /
राज्य की सार्वजानिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत किए जाने वाले खाद्यान एवं अन्य वस्तुओ वितरण के द्वारा राज्य के जरुरतमंद व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई है / अतः एवं राज्य की सार्वजानिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हितग्राहियों को खाद्यान एवं अन्य वस्तुओ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्यानो के परिवहन , भण्डारण , वितरण , लोडिंग , अनलोडिंग , एवं उससे संबंधित सहायक गतिविधियों , जिसमे शासकीय उचित मूल्य दुकाने भण्डारगृह एवं उसमे प्रयुक्त व्यक्तियों संचालक सम्मिलित है /
द्वारा निर्देशो के अनुपालन के साथ माह अप्रैल 2021 का राशन वितरण सुनिश्चित कराया जाए /
1. उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान वितरण के लिए भौगोलिक क्षेत्र जैसे वार्ड / मोहल्ला / ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर नियंत्रित तरीके से राशन वितरण किया जाए /
२.उचित मूल्य दुकानों मे राशन वितरण के समय सामाजिक दुरी का पालन कराने के लिए हितग्राहियों द्वारा मास्क पहनना एवं उनके खड़े होने के स्थान का चिन्हांकन सुनिश्चित करते हुए कतारबद्ध कराकर खाद्यान वितरण किया जाए /
३.वितरण के साथ हितग्राहियों को सेनिटाइज़र के लिए उचित मूल्य दुकानो मे सेनिटाइज़र की पर्याप्त व्यवस्था की जाए /
४.उपरोक्तनुसार सार्वजानिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आने वाले सभी प्रतिष्ठानों तथा भण्डारगृहो मे सामाजिक दुरी का अनुपालन करते हुए कार्य संपादित किया जाए /
सी .एन .आई .न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.