पंंकज शर्मा, रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से उत्पन्न स्थिति पर विभिन्न समाज के प्रमुखों से आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से चर्चा की। उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार के पास संसाधन सीमित हैं। सरकार के साथ समाज के जुड़ने से संसाधन कई गुना बढ़ जाता है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सभी समाज के लोगों का सक्रिय सहयोग जरूरी है। जिसमे जिला अध्यक्ष ईश्वरीलाल देवांगन जी के आदेशानुसार जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान देवांगन जी और सहसचिव मनोहर देवांगन बैठक में शामिल हुए बैठक में सभी राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से सरकार ने सहयोग की अपील की और कोरोना शंकट से निपटने के लिए सभी लोगो से एक एक करके सुझाव भी मांगा गया जिसमे सभी समाज प्रमुखों ने सरकार के आवाहन पर हर संभव तन, मन और धन से सहयोग करने का आस्वाशन दिया।
जिला देवांगन समाज के द्वारा भी शासन के निर्देशानुसार हर सम्भव सहयोग करने का आस्वाशन दिया और कहा कि पूर्व में भी जिला देवांगन समाज के द्वारा शासन को सहयोग किया गया हैं और आगे भी समाज के लोगो के सहमतिनुसार सहयोग किया जाएगा एक सुझाव भी दिया गया की वैक्सीन को और तेजी से लोगो तक पहुचाया जाए जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा सामाजिक और सार्वजनिक भवनों में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाए जिसे मुख्य मंत्री जी ने नोट करवाते हुए कहा इस पर विचार किया जाएगा। रायपुर जिला अंतर्गत देवांगन समाज के सभी लोगों से सादर निवेदन हैं कि आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आप शादी/अन्तयेष्टि/छठी सहित सभी सामाजिक कार्यक्रम मे सरकार की गाइड लाइन अनुसार अनुमति लेकर ही कार्य करने की कृपा करें।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.