रिपोर्टर सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर।कोटा,बेलगहना......जिले में लॉक डाउन के दौरान बेवजह घूमने वाले वाहनों को नहीं दिया जाएगा डीजल पेट्रोल। केवल सरकारी वाहनों ड्यूटीरत कर्मचारियों के वाहन व कोविड वाहनों को ही डीजल पेट्रोल उपलब्ध कराया जाएगा। बेलगहना क्षेत्र के जनपद सदस्य व डी एन कालिका फ्यूल्स के डीलर प्रभात कुमार पाण्डेय ने बताया कि कलेक्टर के आदेशानुसार जरूरी कागजात दिखाने पर ही लॉक डाउन के दौरान वाहनों को डीजल पेट्रोल उपलब्ध कराया जाएगा।
उन लोगों को जो बेवज़ह घूमने के लिए लॉक डाउन के दौरान पेट्रोल डीजल, पेट्रोल पंपों से प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं उन्हें केवल भटकना पड़ सकता है साथ ही लॉक डाउन उल्लंघन की कार्यवाही भी झेलनी पड़ सकती है। कोविड महामारी के चैन को तोड़ने सहयोग करें घर पर रहें सुरक्षित रहें।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.