सूरजपुर - 21 जून 2021,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को 7 वाॅं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकाॅल के अनुसार जिला प्रशासन सूरजपुर तथा समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव के निर्देषन में वर्चुअल योग मैराथन कार्यक्रम का आयोजन जिले में किया गया। प्रतिभागियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 का पालन करते हुये घर, पार्क, छत तथा अन्य सुरक्षित स्थान पर योगाभ्यास किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सूरजपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये योग शिक्षक रूदेष्वर, विजय साहू एवं श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेष राजवाडे, नगर पालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल, एसडीएम पुुष्पेन्द्र शर्मा, जनपद सीईओ भानूप्रताप चुरेन्द्र, जिला प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन, समाज कल्याण विभाग उपसंचालक श्रीमती बेनडिक्ट तिर्की एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। योगाभ्यास में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को योग शिक्षक द्वारा योग की महत्ता बताते हुये योग की बारीकियों से अवगत कराया गया।
7 वाॅं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पूर्व समाज कल्याण विभाग सूरजपुर द्वारा जिले के प्रथम 100 पंजीयनकर्ता को योग दिवस की प्रिंट वाली टी-षर्ट का वितरण किया गया तथा पंजीयन करने वाले समस्त प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्मरण हेतु डिजीटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में योग की महत्ता बताते हुये कहा कि योग दिवस केवल एक दिन का नहीं है हमें नियमित रूप से योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिये, जिससे हमारी कार्यक्षमता व कार्यकुशलता में वृ़िद्ध होती है। उन्होने कहा कि प्रतिदिन योग करने से हमारी एक निष्चित दिनचर्या होती है तथा पूरा दिन व्यवस्थित व उर्जावान रहता है। उन्होने कहा कि इस कोरोना काल में शरीर को स्वस्थ्य व निरोगी बनाये रखने के लिये तो योग निष्चित रूप से करनी ही चाहिये इससे हमारी श्वसन क्षमता दृढ़ होती है व फेफड़ा मजबूत होता है। सभी लोगो द्वारा योग करने से हमारे साथ-साथ हमारा परिवार, हमारा समाज व संपूर्ण विष्व स्वस्थ्य होगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेष राजवाडे ने उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये सभी को प्रति दिन कम से कम 15 से 20 मिनट योग करने तथा अपने परिवार जनों को भी योग करने हेतु प्रेरित करने की बात कही। उन्होने कहा कि योग में विभिन्न प्रकार के आसन होते है जिससे शरीर के साथ-साथ मन भी शांत रहता है जिससे हमारी कार्यषैली में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्हे बचपन से ही योग करना काफी पसंद है योग से ही उन्हे पूरा दिन कार्य करने हेतु प्रेरणा व उर्जा मिलती है। उन्होने पूरे जिले वासियों को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केन्द्र कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह की 4 साल की सुपुत्री कुमारी आध्या रहीं। जिसने प्रतिभागियों के साथ प्रारंभ से अंत तक सभी आसनों को बड़ी ही सहजता एवं सरलता से किया। कार्यक्रम की समाप्ति पष्चात् सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया तथा समाज कल्याण विभाग सूरजपुर की उपसंचालक श्रीमती बेनडिक्ट तिर्की ने आभार व्यक्त करते हुये उपस्थित समस्त अधिकारी-कर्मचारी व अन्य प्रतिभागियों से योगाभ्यास करने पष्चात् अपना फोटो या वीडियो अपने सोशल मीडिया अकांउट जैसे फेसबुक या ट्विटर के माध्यम से हैषटैग रुलवहूपजीबीींजजपेहंती के साथ शेयर करने की बात कही। इस वर्चुअल कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरेष गुप्ता, अभिनव दुबे, पंकज डोंगरे आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.