दल्लीराजहरा- दिनांक- 21 जून 2021 को दल्ली राजहरा नगर पालिका में इस नए कार्यकाल में भ्रस्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किये जा रहे है नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा किये गए कुछ भ्रस्टाचार जिनकी चर्चा आम जनता चौक चोरहो पर करती है जो निम्न है
1) नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा निकाय मद पेयजल, एवं अन्य मंदो से 2 इंची पाइप मंगाया गया है उसकी बाजार मूल्य 1नग 1500 से 2000 के बीच मे है उसे लगभग 5000 रुपये में खरीदकर लाखो रुपये की बंदरबाट की गई है।
2)वही नगर पालिका द्वारा डस्टबिन की खरीदी की गई है जिसका बाजार मूल्य 1 सेट का लगभग 1500 रुपये है जिसको लगभग 7000 रुपये में खरीद कर लाखो रुपये की बंदरबाट की गई है।
3) नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा विभिन्न मंदो से 3 सीटर स्टील चेयर जिसका बाजार मूल्य 5500 से 6000 है उसको लगभग 12000 में खरीद कर लाखो रुपये की बंदरबाट की गई है।
4) दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा ऐसे कई कार्य है जिसका निर्माण होने के बाद निविदा जारी कर चहेते ठेकेदार को मनचाहा दर देकर शासन् के पेसो की बंदरबाट की गई है।
5) केंद्र की कोंग्रेश सरकार द्वारा 2005 में बनाये आर टी आई कानून के अंतर्गत नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा आवेदकों को जानकारी नही प्रदान कर खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर कोंग्रेश सरकार द्वारा बनाये गये आर टी आई कानून की धज्जियां उड़ाई जाती है
महोदय जी इनके द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर किये जा रहे भ्रस्टाचार पर रोक नही लगने से आप की भी छवि आम जनता के बीच धूमिल हो रही है
अतः महोदय जी आपसे करबद्ध प्रार्थना करते है कि हमारे द्वारा की गई शिकायत की उच्च स्तरीय जांच करवा कर आम जनता के टेक्स के पेसो को बर्बाद करने वाले अधिकारियों से वशूली की कार्यवाही की जाए।
ज्ञापन सौपने में सौरभ लुनिया जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो,रामेश्वर साहू जी,ताम्रध्वज सुधाकर जी अरविंद सौरभ जी,ललित जैन जी शामिल थे।
धन्यवाद
भवदीय
मनोज दुबे (पिंटु)
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
भाजपाझुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ
छत्तीसगढ़
सी एन आई न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.