Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 20, 2021

कलेक्टर ने किया भैयाथान तहसील कार्यालय का निरीक्षण, राजस्व प्रकरण समय पर निराकरण करने के दिए निर्देश।

 


सूरजपुर - 20 जुलाई 2021, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने भैयाथान तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग की कार्य के प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य के धीमी गति देख नाराजगी जाहिर करते हुए उचित कार्य योजना बनाकर न्यायालयीन प्रक्रिया को समय पर निराकरण करने तहसीलदार को निर्देश दिए। कलेक्टर ने लंबित प्रकरण, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी का प्रतिवेदन समय पर मंगाकर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डिजिटल हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, आधार सीडिंग, किसान पुस्तिका, लिंग के ऑनलाइन प्रविष्टि के जा रहे कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील मे लंबित समस्त प्रकरण का अवलोकन किया। लंबे समय से लंबित प्रकरणों का अवलोकन कर शीघ्र निराकरण करने हेतु तहसीलदार को निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपस्थित राजस्व अमला को कहा कि राजस्व प्रकरण के निराकरण में होने वाली देरी से आम नागरिकों को होने वाली समस्याओं से निजात देने उचित कार्य योजना बनाने कहा। जिससे आम नागरिकों को बार बार राजस्व कार्यालय के चक्कर ना लगानी पड़े। उन्होंने कार्य में प्रगति लाने 25 बिंदु दिए गए हैं उसके आधार पर तहसील को व्यवस्थित करने निर्देशित किया। यह चेक लिस्ट तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के व्यवस्थित रूप से संचालन नस्तियों का सही तरीके से संधारण ओर प्रकरणों का त्वरित निराकरण हेतु एक मार्गदर्शिका का कार्य भी करेगी। उन्होंने जहाँ लंबे समय से निराकृत प्रकरण पाए गए जिसे जिला अभिलेखागार मे जमा करने हेतु निर्देशित किया । साथ ही प्रकरणों के निराकरण हेतु तहसीलदार निर्देशत किया। वसूली के प्रकरण, ऑनलाइन नामांतरण बटवारा सीमांकन के प्रकरणों को शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिया  है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर वहीदुर्रमान रहमान, उत्तम रजक, तहसीलदार प्रतिक जायसवाल सहित अन्य राजस्व आमला उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad