Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 29, 2021

धान को तारपोलिन से ढककर गीले होने से बचाने की कवायद, कलेक्टर ने आपात बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश, जोनल अफसरों ने किया खरीदी केन्द्रों का दौरा

 



जिला बलौदाबाजार-भाटापारा,(29 दिसम्बर2021):- बेमौसम बारिश से खुले में पड़े  धान को गीले होने से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये है। खरीदी केन्द्रों में रखी गई धान की स्टेक को जहां तारपोलिन से ओढाकर ढंक दी गई है, वहीँ ढेरी के आस-पास  एकत्र पानी को नाली बनाकर निरन्तर बाहर किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने दो-तीन दिन पूर्व ही पानी गिरने का अनुमान लगाया था। इसके आधार पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने तीन दिन पूर्व ही चेतावनी जारी करते हुए खुले में पड़े धान की सुरक्षा के लिए तारपोलिन आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। पूर्व से ही व्यवस्था कर लिए जाने से धान को ज्यादा नुकसान नहीं होने की जानकारी प्रारम्भिक रूप से आई है। इधर कलेक्टर ने आज सवेरे इस संबंध में अधिकारियों की आपात बैठक ली। उन्होंने  पानी के और ज्यादा गिरते रहने पर धान को गीले होने से बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने को कहा है। धान खरीदी से जुड़े अधिकारी एवं जोनल अफसर बैठक में शामिल हुए। बैठक में मिले टिप्स के साथ अधिकारी अपने-अपने प्रभार के खरीदी केन्द्रों का दौरा किया। केन्द्रों का बेमौसम पानी से बचाव के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया और व्यवास्था कराई।अधिकांश अफसरों ने निरीक्षण की प्रारम्भिक रिपोर्ट  जिला प्रशासन को सौंप दी है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को बारिश के बंद होते तक प्रतिदिन दौरा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि रात में भी खरीदी केन्द्रों पर कर्मचारी एवं श्रमिक अलर्ट मोड में रहें ताकि ठहरे पानी को बाहर निकालकर नुकसान को कम से कम किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि धान को गीले होने से बचाना फिलहाल राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का  सर्वाधिक महत्वपूर्ण काम है। इसमें नीचे से लेकरऊपर लेवल तक जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कलेक्टर 1 जनवरी को जोनल अफसरों की बैठक लेकर समीक्षा करेंगे।



सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad