Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 9, 2022

बारह जुलाई को राजकीय सम्मान सहित होगा पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे का अंतिम संस्कार


बारह जुलाई को राजकीय सम्मान सहित होगा पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे का अंतिम संस्कार

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

टोक्यो (जापान) - जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद दुनियां भर में शोक का माहौल है। इस बीच जापान की पुलिस ने सरकार के निर्देश पर 90 सदस्यीय एक टास्क फोर्स का गठन किया है , जो शिंजो आबे की हत्या की जांच करेगी। वहीं इस हत्या के बाद वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कैबिनेट मंत्रियों और देश के अन्य राजनेताओं के लिये सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। भारत समेत कई देशों में लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शनिवार को शिंजो आबे का पार्थिव शरीर लेकर काले रंग का एक वाहन टोक्यो के आलीशान रिहायशी इलाके शिबुया में स्थित उनके आवास पहुंचा ,  वाहन में आबे की पत्नी अकी भी सवार थीं। उनके घर पर कई लोग अपने नेता की अंतिम झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। वाहन के सामने से गुजरने पर उन्होंने सिर झुका लिया। सोमवार 11 जुलाई को दिवंगत आबे के लिये प्रार्थना की जायेगी और मंगलवार 12 जुलाई को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। इस मौके पर दुनियां के तमाम बड़े नेताओं के जुटने की उम्मीद है। बताते चलें कि ऐतिहासिक शहर नारा में शुक्रवार को एक चुनावी सभा के दौरान यामागामी तत्सुका ने आबे को पीछे से दो गोली मार दी थी। अस्पताल में कई घंटे उपचार के बाद आबे जिंदगी की जंग हार गये थे। 


भारत में भी झुका रहा राष्ट्रीय ध्वज


नई दिल्ली में लाल किले पर भारतीय ध्वज आधा झुकाया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 09 जुलाई को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद शोक दिवस के रूप में घोषित किया था।


बतौर जापानी पीएम चार बार भारत पहुंचे


पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के चले जाने से भारत-जापान संबंधों का एक मजबूत स्‍तम्भ ढह गया है। जापान के प्रधानमंत्री के रूप में चार बार भारत आने वाले आबे को यहां भरपूर प्‍यार मिला। शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर दोनों देशों के संबंधों को और घनिष्‍ठ बनाया। आबे भारत के विकास के लिये निजी तौर पर प्रतिबद्ध थे। भले ही वह बुलेट ट्रेन परियोजना हो या देश के अघोसंरचना के विकास से जुड़ी योजनायें आबे ने भारत के साथ संबंधों को आय़ाम देने में कभी कोताही नहीं बरती। इसके अलावा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में भी शिंजो आबे के नेतृत्व में जापान-भारत संबंधों ने नई ऊचांईयों को छुआ है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad