*सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव संजू महाजन की रिपोर्ट*
दिनांक 30.08.2022 थाना गातापार जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
*दिगर राज्य से छ0ग0 राज्य में अवैध रूप से शराब तस्करी घटना कारित कर घटना दिनांक से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना गातापार पुलिस को मिला सफलता*
🔹35 पेटी गोवा व्हस्की अग्रेजी शराब जुमला 315 बल्क लीटर कीमती 2,10,000 एवं पुरानी इस्तमाली कार टाटा सफारी क्रमांक सीजी 07 ए डी 7600 किमती 7,00000(सात लाख) को घटना दिनांक को जप्त किया गया था उक्त आरोपी का था बडा हाथ।
आरोपी - 01. हरपाल सिंह उर्फ गब्बर पिता उत्तम सिंह उम्र 24 साल
निवासी सेक्टर 2 भिलाई सडक नं0 16 क्वाटर नं0 35 भिलाई थाना सिटी कोतवाली
भिलाई जिला दुर्ग छ.ग.।
🔷श्री मान उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव R G गर्ग एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगाँव श्री प्रफुल्ल ठाकुर व पुलिस अधीक्षक KCG सु श्री अंकिता शर्मा मैम के निर्देशानुसार, अति0 पुलिस अधीक्षक राज. श्री सजय महादेवा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी खैरागढ़ श्री दिनेश सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी गातापार उप निरीक्षक जीतेन्द्र डहरिया के हमराह में दिनांक 23.06.2022 को अवैध रूप से दीगर राज्य से अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गब्बर के द्वारा 35 पेटी गोवा अग्रेजी मंदिरा 315 बल्क लीटर किमती 2,10,000(दो लाख दस हजार)
कार सफेद रंग का टाटा सफारी क्रमांक सीजी 07 ए डी 7600 किमती 7,00000(सात लाख) जुमला किमती 910000
को जप्त किया गया था उक्त आरोपी घटना कारित कर घटना दिनांक से फरार था जिसे दिनांक 29.08.2022 को गिर0 करने में सफलता मिली।
🔹 दिनांक 23.06.2022 को चेक पोस्ट गातापार मे वाहन टाटा
सफारी क्रमांक सीजी 07 एडी 7600 का चालक हरपाल सिंह उर्फ गब्बर सिंह अवैध रूप से शराब भरकर अपनी गाडी मे रजेगांव किरनापुर जिला बालाघाट से गातापार की ओर आ रहा था जिसे रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देखकरअपनी वाहन को तेज गति से चलाते हुए आगे खैरागढ की ओर भाग गया जिसे हमराह स्टाफ के पीछा किया गया ओरोपी चालक हरपाल सिंह उर्फ गब्बर सिंह द्वारा साल्हेवारा बांध मोड के पास अपनी वाहन टाटा सफारी को जंगल होने का फायदा उठाकर छोडकर भाग गया वाहन टाटा सफारी को चेक करने पर कार के पीछे डिक्की मे 17 पेटी एंव बीच सीट मे 18 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कुल 35 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कुल जुमला 315 वल्क लीटर कीमती 210000 एंव टाटा सफारी क्रमांक सीजी 07 ए डी 7600 किमती 7,00000(सात लाख) जुमला किमती 910000
को गवाहो के समक्ष जप्त कर चालक फरार आरोपी
गब्बर के विरूध्द थाना गातापार में अप.क्र. 40/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया एवं घटना दिनांक से फरार आरोपी हरपाल उर्फ गब्बर को कडी मेहनत से दिनांक 29.08.2022 को घेराबंदी कर पकडा गया एवं मामला अजामनतीय होने से पुलिस हिरासत में लिया गया रात्रि होने दिनांक 30.08.2022 को माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायालय खैरागढ के समक्ष आरोपी को पेश कर ज्युडिश्यिल रिमांड लिया जाता है। उक्त कार्यवाही में. सउनि जयमल उईके, प्र0आर0 698 रमेश सिन्हा, आर0 944 नरेन्द्र ठाकुर, 1327 प्रेमसागर बांधव आर0 222 मनीष रावटे का सराहनीय योगदान रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.