चंदन लकड़ी के तस्करों पर accu एवम रतनपुर पुलिस की कार्यवाही 3 आरोपी गिरफ्तार ।
22 किलो 813 ग्राम चंदन की लकड़ी कीमती 35000 रूपये 2 मोटर साइकिल जप्त किया गया है
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर.... दिनांक 29.अगस्त 2022 को accu के निरीक्षक हरविंदर सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति पेण्ड्रा की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमॉंक UP 73 M 2396 में व बिना नम्बर की एक पल्सर मोटर सायकल में चंदन लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं। कि उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने मुखबीर के बताये स्थान ग्राम पोंड़ी मोड़ तिराहा के पास घेराबंदी कर 01 मोटर सायकल में सवार 02 व्यक्ति 07 नग चंदन की लकड़ी, व एक मोटर सायकल में सवार 01 व्यक्ति के कब्जे से 03 नग चंदन की लकड़ी परिवहन करते गवाहों के समक्ष जप्त किया तथा उक्त व्यक्तियों से नाम पुछने पर अपना नाम क्रमशः राजेश पनिका, राहुल पाल व ऋषभ जोशी बताये जिन्हे चंदन लकड़ी रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पुछने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये। उक्त चंदन की लकड़ी चोरी का होने के संदेह पर आरोपियों द्वारा धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से कुल 10 नग चंदन की लकड़ी वजनी 22 किलो 813 ग्राम कीमती करीबन 35000 रूपये को जप्त किया गया। तथा आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है गिरफ्तार आरोपी:-
1.राजेश पनिका पिता बृजलाल पनिका उम्र 27 वर्ष निवासी भालूगड़ार थाना बिजूरी जिला अनुपपुर (म.प्र.)
2.राहुल पाल पिता जगत नारायण उम्र 27 वर्ष निवासी भालूगड़ार थाना बिजूरी जिला अनुपपुर (म.प्र.)
3.ऋषभ जोशी पिजा स्व. सुनील जोशी उम्र 24 वर्ष निवासी बेल्हा पसारी थाना भालूमाड़ा जिला अनुपपुर (म.प्र.)



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.