गुण्डरदेही । बुधवार से दस दिन तक चलने वाली गणपति महोत्सव का उत्साह और उमंग के साथ शुभारंभ हुआ सुबह से ही घरों और विभिन्न पंडालों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देने लगी भक्तजनो ने पुरे विधि-विधान से पूजन कर भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित कर आरती कर भगवान से सुख समृद्धि का वरदान मांगा ज्ञात हो कि कोरोना काल के बाद इस साल गणेश उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है गांवो की गलियो से लेकर घरो तक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है बुधवार को गणेश चतुर्थी को भक्तजनो ने अपने अपने घरों मंदिरों व पंडालों में मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई बुधवार को देर शाम तक लोग भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदते नजर आए लोगों ने भगवान गणेश की मनपसंद की छोटी मूर्ति खरीद कर अपने-अपने घरों में स्थापित किया
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.