राजनांदगांव -
मुख्यमंत्री नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के शुभारंभ अवसर पर 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपए तथा नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्य का करेंगे भूमि पूजन एवं लोकार्पण
- जिला शुभारंभ कार्यक्रम मोहला में 103 हितग्राहियों को 12 लाख 10 हजार रूपए तथा खैरागढ़ में 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री का करेंगे वितरण
राजनांदगांव 31 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 2 सितंबर को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं 3 सितंबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का शुभारंभ करेंगे। 2 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे मोहला में तथा 3 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 2 सितम्बर 2022 को नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के शुभारंभ कार्यक्रम मोहला में 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपए के 54 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 52 करोड़ 16 लाख 8 हजार रूपए के 42 कार्यों का भूमि पूजन एवं 54 करोड़ 11 लाख 87 हजार रूपए के 12 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर वे 103 हितग्राहियों को 12 लाख 10 हजार रूपए की सामग्री का वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 3 सितम्बर 2022 को नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 350 करोड़ 96 लाख 31 हजार रूपए के 82 कार्यों का भूमि पूजन, 13 करोड़ 59 लाख 96 हजार रूपए के 13 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर वे 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री का वितरण करेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.